{"_id":"58ab3d5c4f1c1b1053b23840","slug":"goods-train-hitting-the-truck-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराने से बची मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराने से बची मालगाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लूसा गांव के ग्रामीणों की सतर्कता के चलते एक बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। मामला उस वक्त है जब सोमवार की सुबह आठ बजे लूसा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 21 के पास एक ट्रक रेलवे लाइन को पार करते समय ट्रैक पर फंसा गया। ठीक उसी समय सोनभद्र से एक मालगाड़ी मिर्जापुर की ओर आते हुए दिखी। जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ गए।
ग्रामीणों ने किसी हादसे की आशंका जताते हुए तत्काल लाल गमछा निकाला और चालक को दिखा कर गाड़ी को रोकने का इशारा करने लगे। चालक ने भी किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए गाड़ी को रोक दिया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों की सतर्कता से टले हादसे के बाद मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना देते हुए ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गाड़ी सीज करने की मांग की। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे पीडब्लू आई दिनकर सिंह ने आरपीएफ चुर्क को कार्रवाई के लिए कहा।
सोनभद्र से एक ट्रक गिट्टी लोड कर सोमवार को मिर्जापुर आ रहा था। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही चालक गाड़ी लेकर लूसा रेलवे स्टेशन के मानव रहित रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 21 को पार करने लगा। उसी समय ट्रक ट्रैक में फंस कर ट्रक खराब हो गया। चालक ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन नहीं निकाल पाया। वह ग्रामीणों को इकट्ठा कर ट्रक निकालने का प्रयास करने जा रहा था कि सोनभद्र से एक मालगाड़ी आते हुए दिखी जिससे लोगों में हड़कंप गया। गाड़ी की रफ्तार देख सभी के होश उड़ गए। किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए मौजूद भीड़ इधर उधर भागने लगी। ग्रामीणों ने आनन फानन में लाल गमछा निकाल कर मालगाड़ी के चालक को दिखाते हुए गाड़ी रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन
किसी गड़बड़ी की आशंका जताते हुए चालक ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को रोक दिया। तब लोगाें ने राहत की सांस ली। करीब आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से ट्रक को ट्रैक से खींच कर हटाया तब मालगाड़ी रवाना हुई। मालगाड़ी लूसा रेलवे स्टेशन पहुंची तो चालक ने स्टेशन मास्टर को मामले से अवगत कराते हुए ट्रक चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को कहा। सूचना पर पीडब्लूआई दिनकर सिंह पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ कर आरपीएफ चुर्क को ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज करने के लिए कहा।