फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   goods train crossed red signal

मालगाड़ी के चालक ने किया ओवर सूट

Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
goods train crossed red signal
विंध्याचल। मुगलसराय की ओर से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी रविवार की भोर में विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर लाल सिग्नल के बाद भी ओवर सूट कर 100 मीटर आगे निकल गई। गाड़ी खड़ी कर चालक चला गया। मालगाड़ी के ओवरसूट करने की सूचना प्रयागराज मुख्यालय में मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे एडीआरएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी विंध्याचल के सगरा रेलवे लाइन के पास सिग्नल लाल होने के बाद भी ओवर सूट कर 100 मीटर आगे निकल गई। सुबह 3 बजकर 31 मिनट पर मालगाड़ी का चालक सिगनल को पार कर 100 मीटर आगे गाड़ी खड़ा कर दिया। स्टेशन मास्टर संजय कुमार ने सूचना स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार श्रीवास्तव को दी। उन्होंने इसकी जानकारी इलाहाबाद मंडल के उच्च अधिकारियों को दी गई। मालगाड़ी को 4 बजकर 45 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ा किया गया। मालगाड़ी ओवर सूट की जानकारी होने पर एडीआरएम एके गुप्ता विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। मालगाड़ी के चालक एके सिंह यादव, गार्ड एमएन अंसारी का मेडिकल परीक्षण होने के बाद स्टेशन मास्टर के साथ दोनों का बयान लिया। एडीआरएम के निर्देश पर गठित टीम ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी मालगाड़ी का निरीक्षण किया। इंजन और बोगियों की बारीकियों से निरीक्षण किया और ओवरसूट होने का कारण जानने का निर्देश दिया। मालगाड़ी के चालक ने बताया कि मालगाड़ी का ब्रेक कमजोर हो गया था। जिससे ब्रेक नहीं लग पाया और गाड़ी आगे चली गई। इस पर जांच के लिए गठित टीम ने मालगाड़ी के सभी 65 वैगन का निरीक्षण किया। बयान लेने के बाद एडीआरएम माल गाड़ी पर सवार होकर दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि भोर में तीन बजकर 31 मिनट पर प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी के चालक ने ओवरसूट किया। लाल सिग्नल के करीब 100 मीटर आगे जाकर गाड़ी को रोका। इसके बाद चार बजकर 45 मिनट पर सुबह गाड़ी को प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ा किया। उच्चधिकारी द्वारा जांच कर रिपोर्ट ली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed