फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Golu Mishra murder case witness Shubham had shot himself mirzapur police sensational disclosure

Mirzapur: गोलू मिश्रा हत्याकांड के गवाह शुभम ने खुद पर चलवाई थी गोली, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Sun, 30 Jul 2023 06:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर नहर पुलिया के पास एक पखवारा पहले हुए गोली कांड मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। गोली लगने से घायल शुभम मिश्रा ने ही गोलू मिश्र हत्याकांड के आरोपी मनी यादव को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी। 

विज्ञापन
Golu Mishra murder case witness Shubham had shot himself mirzapur police sensational disclosure
मिर्जापुर पुलिस की गिरफ्त में शुभम मिश्रा और उसका दोस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर नहर पुलिया के पास एक पखवारा पहले हुए गोली कांड मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। गोली लगने से घायल शुभम मिश्रा ने ही गोलू मिश्र हत्याकांड के आरोपी मनी यादव को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने शुभम मिश्रा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  दो अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन


रविवार को मिर्जापुर एसपी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पठानपट्टी निवासी शुभम मिश्रा 15 जुलाई को शहर से अपने गांव जा रहा था। अर्जुनपुर नहर पुलिया के पास शुभम गोली लगने से घायल हुआ। शुभम ने आरोप लगाया कि गोलू मिश्रा हत्याकांड का गवाह होने के कारण मनी यादव और उसके साथियों ने उसे गोली मारी है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, घर जाकर पीड़िता ने दी जान, भाई बोला- हमें इंसाफ का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के बयान से गहराया शक

शुभम के पिता रामरूप मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मनी यादव समेत चार अन्य पर मुकदमा दर्ज किया। इस बीच मनी यादव ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में समपर्ण कर दिया। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति और सीओ सदर शैलेंद्र तिपाठी के नेतृत्व में देहात कोतवाली पुलिस छानबीन में जुटी थी।

तफ्तीश में पता चला कि शुभम ने मनी यादव को फंसाने के लिए साजिश रची थी। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने शुभम और उसके साथी विकास तिवारी निवासी देवरी थाना पड़री को गिरफ्तार किया। उनके पास से घटना में इस्तेमान पिस्टल के साथ ही कारतूस और खोखाबरामद हुआ। मिर्जापुर एसपी ने बताया कि घटना शुरू से ही संदिग्ध लग रही थी। डॉक्टर के बयान और मेडिकल से शक और गहरा हुआ।

खुलासे के लिए टीम को लगाया गया था। शुभम मिश्रा ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर खुद पर गोली चलवाकर मनी यादव को फंसाने की साजिश रची था। विकास तिवारी के पास अवैध पिस्टल है। विकास ने विपिन के साथ गोली चलाकर शुभम के कंधे पर निशान बनाया था। इसके बाद खुद अस्पताल पहुंचा। पिता की तहरीर मुकदमा दर्ज कराया गया। शुभम और विकास गिरफ्तार हो गए हैं। विपिन और एक अन्य साजिशकर्ता की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed