फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Goddess of devotion bowed head in court

देवी दरबार में भक्ति भाव से झुके सिर

Sat, 12 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 12 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Goddess of devotion bowed head in court
मार्ग शीर्ष अमावस्या तिथि पर विंध्य दरबार में दर्शन-पूजन करने के लिए आस्थावानों का तांता लगा रहा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव से दर्शन-पूजन कर मंगल कामना की।
विज्ञापन


फूलों से किया गया जगत जननी का भव्य श्रृंगार दर्शन कर भक्तजन निहाल हो उठे। विंध्याचल मंदिर के छत पर जहां साधक, साधना करने में तल्लीन दिखे, वहीं शहनाई की धुन पर मुंडन संस्कार भी हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर में मंगला आरती के बाद से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक चलता रहा। नारियल-चुनरी, माला-फूल, लाचीदाना, रोरी-रक्षा आदि डलिया में लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जहां मां विंध्यवासिनी के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भावविह्वल हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर पहुंचने के बाद किसी ने गर्भगृह से तो किसी ने झांकी से मां का दीदार किया। घंटा-घड़ियाल, शंख, बड़ा एवं मां के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था।

धाम क्षेत्र की कोतवाली गली, बच्चा पाठक की गली, न्यू वीआईपी और पुरानी वीआईपी मार्ग पर कतार में खड़े आस्थावानों के कदम मंदिर की तरफ बढ़े चले जा रहे थे।

भक्तों ने विधिवत मां का दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त  देवी-देवताओं के मंदिरों में जा कर शीश नवाया। मंदिर के गुंबद सहित हवन कुंड का परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।


मां विंध्यवासिनी देवी के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तों ने अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान मां काली और मां अष्टभुजा देवी के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि के लिए कामना किया।

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पुलिस-पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed