फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Give rejuvenation scheme steam within three days

तीन दिनों के अंदर दें कायाकल्प योजना का स्टीमेट

Fri, 22 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Give rejuvenation scheme steam within three days
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा, एनआरएलएम व जिला पंचायत राज विभाग की संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत राज विभाग तीन दिनों के अंदर कायाकल्य योजना का स्टीमेट प्रस्तुत करे।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि इस समय लाकडाउन चल रहा है। इसलिए अधिकारी व कर्मचारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जो भी कार्य शुरू हो रहे हैं। उनको तय समय पर करना आवश्यक है। इसके लिए शासन गंभीर है। सीडीओ अविनाश सिंह ने पंचायती राज विभाग के कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि वे तीन दिनों के अंदर स्टीमेट दें और एक माह के अंदर कार्य को समाप्त करें। इसके साथ ही एनओएलबी शौचालय, कम्युनिटी टायलेट व पेयजल की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसी प्रकार मनरेगा में मजदूरों की संख्या प्रत्येक विकास खंड में कम से कम एक हजार बढ़ाने को कहा गया। मोबाइल मानिटरिंग, प्रवासी मजदूरों का राशन कार्ड बनवाने, पौधरोपण कराने, रिजेक्टेड पेमेंट कराने व अन्य कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलने वाली योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, डीसी मनरेगा मो. नफीस, डीसी एनआरएलएम डा. राधेश्याम प्रसाद, डीडीओ एएन मिश्र, डीपीआरओ अरविंद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा में जिले को चौथा स्थान
मिर्जापुर। मनरेगा योजना में रोजगार देने में जिले को प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को जारी सूची में प्रदेश में सिद्धार्थनगर को पहला और मिर्जापुर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। पहले जिला पांचवे स्थान पर था। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि जिले में इस योजना में रोजगार पाने वाले श्रमिकों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। इस संबंध में प्रमुख सचिव ने जिले को बधाई भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed