{"_id":"56e867f74f1c1bdc108b4fd5","slug":"give-details-of-welfare","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणकारी योजनाओं की दें जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणकारी योजनाओं की दें जानकारी
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
पालिटेक्निक परिसर में आयोजित समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जगदीश सोनकर।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है। समाजवादी सरकार के चार वर्ष पूरे होने और संचालित योजनाओं की जानकारी एक मंच से जनता को देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दुर्घटना होने के बाद एंबुलेेंस पहुंचने में काफी समय लगता था। अखिलेश सरकार की 108 योजना से दुर्घटना होने अथवा प्रसव के दौरान महिलाओं को काफी सहुलियत हुई है।
साथ ही महिलाओं को परेशान करने अथवा छेड़छाड़ से छुटकारा दिलाने के लिए 1090 सुविधा मुहैया कराई गई है। उक्त बातें जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश सोनकर ने मंगलवार को पालीटेक्निक परिसर में समाजवादी विकास दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
प्रभारी मंत्री ने श्रम विभाग के तहत 40 पात्र लाभार्थियों को साइकल वितरण किया। साथ ही समाजवादी और वृद्धा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रभारी मंत्री और मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी घटना के बाद पुलिस दस से 15 मिनट में पहुंचने लगी है। समाजवादी एंबुलेंस सेवा, लैपटाप वितरण, नि:शुल्क शिक्षा प्रबंध, कृषक दुर्घटना बीमा, जनेश्वर मिश्र ग्राम विकास योजना सहित दर्जनों योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए संचालित की गई हैं।
विज्ञापन
कार्यकर्ता सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए। निदेशक मंडी अनूप यादव ने जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना पर व्यापक प्रकाश डाला। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच सौ रुपया प्रतिमाह पेंशन दिया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि लोहिया ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्रों को आवास दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने कहा कि सपा सरकार में अपराध पर अंकुश लगा है।