फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girls got the gift of higher education

बेटियों को मिला उच्च शिक्षा का तोहफा

Sun, 07 Nov 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Girls got the gift of higher education
जमालपुर। अब क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। दीपावली पर जमालपुर को कन्या महाविद्यालय का तोहफा मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। 27 अक्तूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमालपुर में राजकीय कन्या महाविद्यालय को बनवाए जाने के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए क्षेत्र वासियो को दीपावली का यह तोहफा दिया है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जमालपुर में डिग्री कालेज स्थापना की दो दशक पुरानी मांग को प्रदेश सरकार ने स्वीकृत प्रदान कर सराहनीय कार्य किया है। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने नवंबर माह के अंतिम सप्ताह तक डिग्री कालेज का शिलान्यास किए जाने की बात कही। इस दौरान रामवृक्ष सिंह, नरसिंह चौहान, दिनेश सिंह, मन्ना सिंह, बाबूलाल चौहान, किशोर सिंह, जोशी पटेल, आलोक सिंह, सुदामा सिंह, मनीष मौर्या, रामधनी सिंह, जंगबहादुर सिंह, रामजनम कुशवाहा, रोशन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed