फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl immersed in the Ganges while bathing

स्नान करते समय बालिका गंगा में डूबी

Tue, 16 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Girl immersed in the Ganges while bathing
विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के कंतित घाट पर सोमवार की सुबह सहेलियों के साथ स्नान करते समय एक बालिका गंगा नदी में डूब गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से पुलिस खोजबीन में जुटी है। हालांकि शाम तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

क्षेत्र के कंतित निवासी हिंचलाल ने अपनी पुत्री गीता का विवाह चुनार कोतवाली क्षेत्र के सीखड़ गांव निवासी शंकर मल्लाह से किया था। ससुराल में अनबन होने और रोग से ग्रसित होने पर गीता देवी अपने पिता के घर रह रही थी। उसे पांच वर्ष की पुत्री शिवानी है। मां की मौत होने के बाद शिवानी अपने नाना हिंचलाल के साथ रहने लगी। सोमवार की सुबह 11 बजे शिवानी सहेलियों के साथ कंतित गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। नहाते समय गहरे जल में जाने से डूब गई। उसके सहेलियों ने इसकी जानकारी उसके घर पर दी। गांव वालों ने मौके पर पहुंच कर खोजबीन की, पर उसका पता नही चला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विंध्याचल थाने पर दी। सूचना पर विंध्याचल कोतवाल शेषधर पांडेय मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से खोजबीन का कार्य शुरू कर दिया। शाम तक शव नहीं मिला। गोताखोरों ने बताया कि पानी में बहाव अधिक है। इसलिए 24 घंटे बाद ही पता चल सकेगा। शिवानी के पिता शंकर निषाद सीखड़ में मजदूरी करके जीवन यापन करता था। शिवानी का कपड़ा गंगा घाट पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed