फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl found in critical condition on hill, fear of rape

पहाड़ी पर मिली बालिका, दुष्कर्म की आशंका

Sun, 10 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Girl found in critical condition on hill, fear of rape
विंध्याचल (मिर्जापुर)। काली खोह पहाड़ी पर सड़क किनारे झाड़ियों में शनिवार की देर शाम सात वर्षीय बालिका मिली। हालत गंभीर देख बालिका को बीएचयू रेफर कर दिया गया। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

लोगों से बालिका के बारे में सूचना मिलने पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएससी विंध्याचल ले गई। वहां उपचार कर उसे कपड़े पहनाए गए। दो घंटे बाद उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक महिला कांस्टेबल उसे लेकर साढ़े नौ बजे जिला महिला अस्पताल पहुंची। लेकिन एंबुलेंस चालक बालिका को लेकर उसी परिसर में स्थित एमसीएच विंग में चला गया। वहां आधे घंटे बाद डॉक्टर आई। उनके कहने पर बालिका को जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार बालिका को रक्तस्राव हो रहा था। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बीएचयू रेफर कर दिया। पुलिस इस मामले को छिपाने में लगी रही। पुलिस का कहना है कि बालिका दुर्घटना में में घायल हुई है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पहाड़ी पर बालिका घायल मिली है। उसका उपचार कराया जा रहा है। उससे जानकारी लेकर उसके परिजनों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed