फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   girl drowned to death in mirzapur

सहेलियों के साथ नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत

Wed, 15 Jul 2020 08:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
girl drowned to death in mirzapur
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गुलालपुर के बगई नाला पर बनी बंधी में बुधवार सुबह सहेलियों के साथ नहाने गयी किशोरी डूब गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान पति संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि गांव निवासी लालजी की 14 वर्षीय पुत्री गांव की सहेलियों के साथ बगई नाला पर बनी बंधी में नहाने गई थी।
विज्ञापन

नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाने से डूब गई। किशोरी के डूबते ही सहेलियां चीखते चिल्लाते गांव की तरफ भागी। परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन के साथ ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत के बाद किशोरी को बाहर निकाला। तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed