फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl dies in well, dead body was taken out late night

Mirzapur News: कुएं में गिरी बालिका की मौत, देर रात निकाला गया शव

Tue, 22 Aug 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Girl dies in well, dead body was taken out late night
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत कूबा खुर्द गांव में रविवार को देर शाम चार वर्षीय बालिका कुएं में गिर गई। कुएं से पानी निकालने के बाद देर रात बालिका का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन

कूबा खुर्द निवासी लाल बहादुर की चार वर्षीय पुत्री उजाला अपनी सहेली के साथ खेल रही थी। पास में ही स्थित कुआं के पास फूल लगा हुआ था। उजाला फूल तोड़ रही थी, उसी दौरान पैर फिसल जाने से कुएं के अंदर चली गई। साथ में खेल रही लड़की ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। कुएं में पानी ज्यादा होने के कारण बालिका का पता नहीं चल पा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों के साथ मिलकर पंपसेट की मदद कुएं से पानी निकालवाने में जुट गई। मौके पर सीओ चुनार उमाशंकर सिंह, थानाध्यक्ष चुनार त्रिवेणी लाल सेन भी पहुंच गए। पानी निकालने के बाद देर रात करीब 11 बजे बालिका को कुएं से निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि बालिका का शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed