फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl dies due to burns while cooking

Mirzapur News: खाना बनाते समय जलने से किशोरी की मौत

Tue, 01 Aug 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to burns while cooking
हलिया। थाना क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव में रविवार को देर रात में खाना बनाने के दौरान काफी देर तक किशोरी जब बाहर नहीं निकली तो परिजन मौके पर पहुंचे। वहां किशोरी को चूल्हे पर गिरा देख सकते में आ गए। परिजन जब पास पहुंचे, तब तक किशोरी की जलने से मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

गड़बड़ा राजा गांव निवासी अमरनाथ चौरसिया की 17 वर्षीय पुत्री वंदना अपने कच्चे मकान में देर रात लकड़ी व उपली से चूल्हे पर खाना बना रही थी। किशोरी के परिवार के लोग बाहर बैठे हुए थे। किशोरी को कई बार आवाज देने पर भी रसोई से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर परिजन अंदर पहुंचे। वहां अंदर की स्थिति देख परिजन सन्न रह गए। किशोरी चूल्हे पर गिरी पड़ी थी। किशोरी की आग की चपेट में आने से जलकर मौत हो गई थी। किशोरी की मौत से माता सूचिता का रो-रोकर हाल बेहाल है। किशोरी दो बहनों व तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। परिजनों की सूचना पर पहुंचे हलिया थाने के उप निरीक्षक श्यामलाल ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि गड़बड़ा राजा गांव में किशोरी की खाना बनाते समय चूल्हे पर गिरने से जलकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed