फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl dies after falling from Chunar Kina, youth injured

चुनार किना से गिरकर युवती की मौत, युवक घायल .

Tue, 21 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after falling from Chunar Kina, youth injured
चुनार। चुनार किला में मंगलवार को घूमने गए युवक और युवती डाक बंग्ला के पास फिसल कर खाई में गिर गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं युवक को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव निवासी विशाल साहनी (18) पुत्र विद्यानंद व गांव की ही नेहा (18) पुत्री रामसूरत साहनी साढ़े तीन बजे किला घूमने गए थे। विशाल की मां के अनुसार उनके मोबाइल पर उनके पुत्र का फोन आया कि वह और नेहा किला में पीछे की तरफ खाई में गिर गए हैं। जानकारी होते ही दोनोें के परिजन किला में पहुंचे। दोनों घायलावस्था में मिले। इसके बाद परिजन दोनों को किसी तरह चुनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। विशाल की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सीओ चुनार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सेल्फी लेने के दौरान गिरकर होने का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed