{"_id":"66a51dd365ea369c470bd3ae","slug":"girl-dies-after-balcony-irrigation-department-residence-collapses-in-mirzapur-building-is-dilapidated-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मिर्जापुर में सिंचाई विभाग आवास का बारजा गिरने से बालिका की मौत, लगे आरोप; जर्जर हो चुकी है बिल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मिर्जापुर में सिंचाई विभाग आवास का बारजा गिरने से बालिका की मौत, लगे आरोप; जर्जर हो चुकी है बिल्डिंग
Sat, 27 Jul 2024 09:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:50 PM IST
सार
Mirzapur News: सिंचाई विभाग के आवास का बारजा गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी है। मरम्मत हुई होती तो यह हादसा आज नहीं हुआ होता। वहीं, बच्ची की मौत के बाद उसके माता-पिता की हालत बेसुध हो गई है।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के बाणसागर कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के आवास में शनिवार की रात को प्रथम तल का बारजा टूटने से बालिका नीचे गिर गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां डाक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बाण सागर कॉलोनी के जर्जर आवास के चलते बालिका को जान गंवानी पड़ी। हलिया थाना क्षेत्र के खरिहट खुर्द निवासी रजनीश सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह बाण सागर खंड 10 में तैनात है। बाणसागर कॉलोनी के प्रथम तल पर वह रहते हैं। 12 दिन पूर्व उन का परिवार आया है।
विज्ञापन
उसकी आठ वर्षीय पुत्री संध्या शनिवार रात बारजा के पास खड़ी थी। तभी बारजा भरभरा कर नीचे गिर गया। हादसे में बालिका बारजा सहित नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
परिजन उसे उपचार के लिए बच्ची को ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बालिका गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। एक भाई तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता रजनीश ने बताया कि बारजा गिरने से पुत्री की मौत हो गई। आवास काफी जर्जर है, उसकी मरम्मत नहीं हो रही है।