फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl died due to drowning in water filled pit

Mirzapur News: गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बालिका की मौत

Fri, 14 Jul 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Girl died due to drowning in water filled pit
पड़री। थाना क्षेत्र के रानी चौकिया गांव में बृहस्पतिवार को सुबह खेलते हुए घर के पीछे खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में फिसल कर गिरने से बालिका डूब गई। बालिका को खोजते हुए परिजन गड्ढे की ओर गए तो गड्ढे में गिरी पड़ी दिखी। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी साधु बिंद मजदूरी करते हैं। उनसे एक छह वर्ष की पुत्री लाडो थी। इसके अलावा एक तीन माह का पुत्र भी है। साधु ने बृहस्पतिवार को सुबह पुत्री लाडो को हैंडपाइप से पानी लाने के लिए भेजा था। पानी लेने गई लाडो घर के पीछे गड्ढे में भरे पानी में फिसलकर गिर गई। काफी देर तक लाडो के न आने पर पिता साधु उसे खोजने गए तो देखा कि उनकी पुत्री गड़्ढे में डूबी है। उसे गड़्ढे से निकालकर परिजन उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साधु बिंद ने बताया कि उसके चाचा ने घर के पीछे मिट्टी खोदवाया है। इसके चलते गड्ढा हो गया है। गड़्ढे में बारिश का पानी भर गया है। जिसमें डूबकर बालिका लाडो की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि गड्ढे में डूबने से बालिका की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed