फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl attacked with knife, accused arrested

युवती पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Girl attacked with knife, accused arrested
चुनार थाना क्षेत्र के सरैया सिकंदरपुर गांव में सोमवार की रात घर के बाहर निकली युवती पर एक युवक ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। परिजन के सूचना पर पहुंची पुलिस युवती का दवा इलाज कराने के लिए उसे प्राथमिक चिकित्सालय भेजा। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

युवती के पिता पंचम ने आरोप लगाया है कि सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे उसकी पुत्री प्रतिमा (19) घर का कामकाज करने के बाद कूड़ा फेंकने के लिए घर के बाहर निकली थी। वह कूड़ा फेंककर वापस आ रही थी कि गांव का ही युवक रोहित सोनकर पुत्री पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पिता के तहरीर पर पुलिस युवक के विरूद्ध जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि युवक मंगलवार की सुबह गाड़ी पर बैठकर कही भागने के फिराक में था कि उसे पुलिस ने सरैया सिकंदरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed