फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ghazipur first, Varanasi second in Quan's Do Competition

क्वान की डो प्रतियोगिता में गाजीपुर प्रथम, वाराणसी दूसरे स्थान पर

Tue, 21 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur first, Varanasi second in Quan's Do Competition
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय क्वान की डो दो दिवसीय प्रतियोगिता का मंगलवार को इमरती रोड जैन मन्दिर परिसर समापन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में गाजीपुर प्रथम और वाराणसी दूसरे स्थान पर रही। जिला क्वान की डो संघ मिर्जापुर के तत्वाधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के 12 विभिन्न जिलों से लगभग कुल 300 प्रतिभागियो का पंजीकरण कराया था। प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीम वाराणसी की सीधी टक्कर गाजीपुर से रही। इसमें वाराणसी की बालिकाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुये 14 स्वर्ण व तीन रजत पदक पर कब्जा जमाया। स्वर्णपदक विजेताओ में अदिती, अंशिका, श्रींजल, तेजश्विनी, साधना, अंशु, अनुभूति, शुभांगी, नन्दिनी, शशिकला, गरिमा, पलक, रोशनी, जूही व रजत पदक विजेताओं में माही, प्रयेशी, खुशी रही। बालक वर्ग मेें चार स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य पर अपना कब्जा जमाया। स्वर्ण पदक विजेताओ में उत्कर्ष ,प्रियांशु, भविष्य राज रेड्डी,सौरभ, रजत पदक विजेताओं मे रुस्तम ,नितिन,नीरज ,सोनू व कांस्य पदक विजेताओं में अभय ,अनुराग शरद रहे। प्रतियोगिता में गाजीपुर प्रथम स्थान पर रहा। गाजीपुर की टीम ने 40 स्वर्ण, 22 रजत, 35 कांस्य पदक जीता। वाराणसी की टीम 16 स्वर्ण, सात रजत, तीन कांस्य पदक के साथ टीम वाराणसी दूसरे स्थान पर रही है। प्रतियोगिता निदेशक भूवनेश कूमार शर्मा, उत्तर प्रदेश क्वान की डो संघ के महासचिव अमित कुमार सिंह, मुख्य निर्णायक मण्डल अरशद रजा जिला वाराणसी क्वान की डो संघ की महासचिव रेखा कुमारी मौर्या, अफसर खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed