फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ghat's stairs are dangerous

घाट की सीढ़ियां बनीं हादसे का सबब

Wed, 14 Jun 2017 12:20 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Wed, 14 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ghat's stairs are dangerous
टूटी सीढ‌ियां
 वर्षों से विंध्याचल सहित नगर के कई गंगा घाटों की दशा दयनीय होने से स्नानार्थियों को स्नान करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गंगा घाटों की सीढ़ियों के ध्वस्त होने से जहां रोजाना लोग गिर कर चुटहिल होते रहते हैं, वहीं गंगा किनारे चारों तरफ फैले कूड़ा-करकट भी मुंह चिढ़ा रहे हैं। कई गंगा घाटों के किनारे पेयजल व प्रकाश की भी कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है, जिससे भक्तजन परेशान होते हैं। जिला व पालिका प्रशासन सबकुछ जान कर भी अनजान बना हुआ है।       
विज्ञापन

गंगा की स्वच्छता व निर्मलता को बनाए रखने के लिए जहां केंद्र व प्रदेश की सरकार धन पानी की तरह बहा रही है, वहीं नगर सहित विंध्याचल के गंगा घाटों की दशा दुर्दशा के दंश झेल रहे हैं। गंगा घाटों पर चारों तरफ फैली गंदगी के चलते दैनिक स्नानार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। गंगा किनारे देवालयों व शिवालयों में पूजन आदि करने को जाने वाले श्रद्घालुओं को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। गंगा घाटों की वर्षों से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों से फिसल कर रोजाना लोग चुटहिल भी होते रहते हैं, वहीं कई घाटों से गंगा में नाले का गंदा पानी व गंदगी भी बेखौफ होकर बहाया जा रहा है, बावजूद इसके जिला प्रशासन चुप्पी साधे है। नगर के रूखड़घाट, कोटघाट सहित लल्लाघाट, नारघाट, फतहां घाट तथा विंध्याचल के कई गंगा घाटों की दशा बद से बदतर हो चुकी है, बावजूद इसके घाटों के सुंदरीकरण के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। घाटों की सीढ़ियों के ध्वस्त होने के कारण लोग किसी तरह पटिया रख कर स्नान करने को मजबूर हैं। अधिकांश गंगा घाटों पर सफाई कर्मियों द्वारा झाडू नहीं लगाए जाने से चारों तरफ कूड़ा-करकट फैला रहता है, जिससे दैनिक के स्नानार्थियों को स्नान सहित विभन्न देवी-देवताओं की मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ करने में परेशानी होती है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed