फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ghar-ghar khoje jaenge dengoo lakshan ke rogee, hogee jaanch

घर-घर खोजे जाएंगे डेंगू लक्षण के रोगी, होगी जांच

Sun, 05 Sep 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
ghar-ghar khoje jaenge dengoo lakshan ke rogee, hogee jaanch
मिर्जापुर। प्रदेश के फिरोजाबाद और अन्य जिलों में बुखार और डेंगू से हुई मौत के बाद जिले में स्वास्थ्य महकमा घर-घर जाकर बुखार और डेंगू के रोगियों की तलाश करेगी। इसके अलावा नियमित टीकाकरण में छूटे दो वर्ष तक के बच्चें और कोविड टीकाकरण में छूटे 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की सूची तैयार करेगी। डेंगू रोगी वाले संदिग्धों की जांच की जाएगी। प्रदेश भर में इस समय डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। जिले डेंगू रोगी कम है, पर एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर ऐसे लोगों की तलाश के लिए टीम बनाया है। जिससे की उनका सही समय पर उपचार हो सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश ने बताया कि जिले में ब्लाक वार और एक अर्बन के लिए 739 टीमों को बनाया गया है। इसमें आशा और आंगनबाड़ी रहेंगी। 156 सुपरवाइजर बनाए गए है। एक टीम में दो लोग रहेंगे। एक टीम एक दिन में 50 घरों में जाएगी। बताया कि टीम घर -घर जाकर बुखार और डेंगू के लक्षण वालों लोगों की सूची बनाएगी। उनकी जांच कराएगी। जिसे सर्दी-जुकाम होगा उसका कोविड और टीबी की जांच कराया जाएगा। इसके अलावा नियमिट टीकाकरण में दो वर्ष तक के जो बच्चे छूटे होंगे। उनकी भी सूची बनाई जाएगी। साथ ही कोविड टीकाकरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों की भी सूची बनेगी। जिनको टीका नहीं लगा होगा। उनको टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed