फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get the work of Amrit Yojana completed as soon as possible

जल्द से जल्द पूरा कराएं अमृत योजना का कार्य

Sat, 07 Aug 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Get the work of Amrit Yojana completed as soon as possible
मिर्जापुर। नगरपालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शुक्रवार की सुबह लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के प्रधान कार्यालय पर जलनिगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर की खोदी गई सड़कों की बदहाली पर नाराजगी जतायी। इस दौरान जलनिगम के अभियंताओं ने कहा कि तीन माह में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत पूरे नगर में पाइप लाइनों का जाल बिछाया जा रहा है। जलनिगम की खोदाई के कारण कई महीनों से नगर के गलियों और मुख्य सड़कों का हाल बेहाल है। हल्की सी बरसात से खोदाई से निकला मलबा कीचड़ का रूप लेकर मार्गो में बहने लगता है। जिसके कारण राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। नगर की जनता इस बरसात के मौसम में सड़कों की बदहाली से परेशान है। जनता की परेशानी को देखते हुए नगरपालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने जलनिगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर गहरी नाराजगी जतायी। नगरपालिकाध्यक्ष ने कहा कि जलनिगम द्वारा तय समय-सीमा के अंदर कार्य न पूर्ण होने से नगर की सड़कों का बेड़ा गर्क हो गया है। कई महीनों से खोदी हुई सड़कों के ना बनने से आम जनता में काफी नाराजगी है। उन्होंने अधिकारियों से गहरी नाराजगी जताते हुये कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जलनिगम के अधिकारियों ने नगरपालिकाध्यक्ष से कहा कि किसी भी हाल में आने वाले तीन महीनों के भीतर कार्य पूरा करते हुये नगर की सड़कों और गलियों का निर्माण कराया जायेगा। इस मौके पर सभासद संजय चौरसिया, शिव कुमार पटेल ,वीरेन्द्र तिवारी ,शिव पाल कनौजिया,संजय जायसवाल जी राजेश पाण्डेय ,मो.जावेद ,जाहिद, अख्तर ,आदिल, व अधिशासी अभियंता सन्दीप सिंह, सहायक अभियन्ता संजय जायसवाल ,सहायक अभियंता बच्चन जी,अवर अभियंता विनीत जी, अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश,कर निर्धारण अधिकारी अरविन्द यादव, जलकल अभियन्ता सुधीर वर्मा जी अवर अभियन्ता मनोज सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed