फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get the watch tower built for safety

सुरक्षा के लिए कराएं वाच टावर का निर्माण

Wed, 14 Apr 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Get the watch tower built for safety
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में मंगलवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र व डीआईजी विन्ध्याचल परिक्षेत्र जे रविंद्र गौड़ ने विंध्य कॉरिडोर की प्रगति जानी।
विज्ञापन

विंध्य कॉरिडोर के वास्तुकार से वार्ता के दौरान परिक्रमा पथ, पक्का घाट, जयपुरिया गली, थाने वाली गली, पुरानी वीआईपी एवं नए वीआईपी मार्ग आदि के बारे में किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं पूरे विन्ध्याचल की निगरानी के लिए एक वॉच टावर का निर्माण कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि घाट पर किसी उपयुक्त स्थान पर जल पुलिस के लिये भी स्थल चयन किया जाये। परिक्रमा पथ पर पहुॅचने वाले सभी प्रमुख मार्गों के इंट्री प्वाइंट पर जूता, चप्पल व मोबाइल रखने तथा हाथ धोने के लिये भी स्थान बनाने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विन्ध्याचल की आबादी के बाहर एक नए बस अड्डे का चयन किया जाए तो भीड़भाड़ से काफी बचत होगी। इस अवसर पर कॉरिडोर के आस-पास फायर स्टेशन, वाहन स्टैंड, सुरक्षा व्यवस्था, विन्ध्याचल पहुंचने वाली प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण आदि पर चर्चा की गई। साथ ही उसकी कार्य योजना के बारे में अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली। बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिला अधिकारी यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कन्हैया झा के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed