फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get the potholes on the roads fixed immediately due to rain

बारिश के कारण सड़कों पर हुए गड्ढों को तत्काल ठीक कराएं

Fri, 22 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Get the potholes on the roads fixed immediately due to rain
बुधवार की रात हुई बारिश से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढा दिखने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने इसका तत्काल संज्ञान लिया। बृहस्पतिवार को सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचते ही गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तथा जल निगम के अधिशासी अभियंता को तलब कर नगर क्षेत्र में संयुक्त रूप से भ्रमण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भ्रमण करें तथा यदि कहीं सड़कों पर गड्ढा हो गया है तो उसे तत्काल ठीक कराएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आगाह किया कि कहीं भी आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नागरिकों से कहा है कि जल जीवन मिशन के कार्यों के चलते कुछ जगह सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं। यह भी कहा है कि नगरीय क्षेत्र में यदि कहीं बारिश के कारण सड़कों या गलियों में गड्ढा हो गया हो तो वे इसकी सूचना गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता को उनके मोबाइल नंबर पर फोन दे सकते हैं। सूचना प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच कर गड्ढों को ठीक करवाना सुनिश्चित कराएंगे। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के लिये जल निगम के अधिशासी अभियंता संदीप सिंह को उनके मोबाइल नंबर पर सड़कों पर गड्ढा होने की जानकारी ग्रामीण दे सकते हैं। ताकि सड़कों पर गड्ढों को तत्काल ठीक कराया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि किसी का भी फोन आने पर तत्काल रिसीव कर जरूरी कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed