फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get roads repaired for Kanwar Yatra

Mirzapur News: कांवड़ यात्रा के लिए सड़कों की मरम्मत कराएं

Sat, 28 Jun 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Get roads repaired for Kanwar Yatra
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी और आरपी सिंह ने अधिकारियाें के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की रैंकिंग की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त से कांवड़ यात्रा के लिए सड़कों की मरम्मत कराने, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़कों मरम्मत, सफाई और झाड़ियों की कटाई कराएं। वहीं, कांवड़, मोहर्रम समेत अन्य त्योहारों के मद्देनजर चौकसी बरतने का निर्देश दिया। कांवड़ यात्रा के मार्गों पर पुलिस कर्मी की तैनाती करने और बोर्ड लगाने को कहा। कहा कि कहीं भी भड़काऊ नारे या भाषण न होने पाए। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाए। गुंडा एक्ट, महिला उत्पीड़न, गैंगेस्टर, भू माफिया, जिला बदर आदि के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में मंडल को 49 योजनाओ में ए श्रेणी प्राप्त हुई है। कहा कि जिन विभाग को बी और सी श्रेणी मिली है, वे अपने प्रदर्शन को सुधारें। सोलर स्ट्रीट लाइट और पीएम सूर्यघर में भदोही व मिर्जापुर को प्रगति सुधारने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम मिर्जापुर प्रियंका निरंजन, भदोही के डीएम शैलेश कुमार, सोनभद्र के डीएम बीएन सिंह, मुख्य वन संरक्षक मनीष मित्तल, एसएसपी मिर्जापुर सोमेन बर्मा, सोनभद्र अशोक मीणा, भदोही अभिमन्यु मांगलिक, जेडीसी रमेश चन्द्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed