फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get one year to vacate the land

जमीन खाली करने के लिए एक वर्ष का समय मिले

Fri, 13 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Get one year to vacate the land
मड़िहान। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मड़िहान तहसील परिसर में शुक्रवार को सभा की। पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसमें जमीन खाली करने को लेकर मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मड़िहान-सोनभद्र मार्ग स्थित ग्राम पंचायत भावा में सड़क किनारे चारागाह की जमीन पर सरहंग लोगों का कब्जा है। लेकिन उन्हें हटाया नहीं जा रहा। खोराडीह में ग्रामसभा की जमीन पर गरीबों के लिए आवासीय पट्टा की मांग उठाई गई। साथ ही मांग की गई कि गरीब पट्टेदारों को आवास, शौचालय, बिजली, पानी इत्यादि सुविधा मिले। कहा कि ददरा गांव में चारागाह की जमीन भूमाफिया के कब्जे में है। लेकिन तहसील प्रशासन कार्रवाई से कन्नी काट रहा। सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह रहा कि पहाड़ के ऊपर की बस्ती में पेयजल संकट से लोग जूझ रहे हं।ै एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मांग पत्र जिला प्रशासन को भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर खेत मजदूर सभा की जिलाध्यक्ष जीरा भारती, शशिकांत कुशवाहा जिला सचिव भाकपा माले, रामकेश भारती, शांति कोल, रविशंकर भारती, उमाशंकर भारती, राजकुमारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed