फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   General public is suffering due to high inflation in BJP rule: Satish Chandra Mishra

भाजपा राज में बढ़ी महंगाई से आम जनमानस त्रस्त: सतीश चंद्र मिश्र

Tue, 21 Dec 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
General public is suffering due to high inflation in BJP rule: Satish Chandra Mishra
भाजपा राज में बढ़ी महंगाई से आम जनमानस त्रस्त हो गया है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को बापू उपरौध इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं भी आए दिन घटित हो रही हैं। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा आगशामी विधानसभा चुनाव में एक नया परिवर्तन आएगा। जनता को बसपा से उम्मीदें बनी हुई है। कहा कि भाजपा राज में प्रदेश मेंदलितों का उत्पीड़न हो रहा है। बहू और बेटियां सुरक्षित नहीं है। किसानों के साथ अत्याचार चरम पर है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कु. मायावती के शासन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि 2022 में बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने सर्व समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मायावती के शासन में कानून का राज होगा। सभी जाति, वर्ग और धर्मों के लोगों के जान-माल और महजब की सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी होगी। राष्ट्रीय महासचिव ने ब्राह्मण समाज पर ढाए जा रहे जुल्म को कुरेदते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज का सम्मान बसपा सरकार में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा बामी गांव के तीन ब्राह्मण लड़कों के हत्या का खुलासा अभी तक नहीं हुआ। पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सांप्रदायिक हिंसा एवं तनाव में दिन रात गुजार रहे हैं। उन्होंने कहा 2022 में बीएसपी की सरकार बनी तो लोगों को भय मुक्त वातावरण मिलेगा। मुख्य कोऑर्डिनेटर डॉ. अशोक गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। इसमें किसी भी प्रकार के जाति का भेदभाव नहीं है। सबका हित बसपा में ही सुरक्षित है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी सुबोध राय, पूर्व राज्यसभा सदस्य सलीम अंसारी, मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल अशोक गौतम, पूर्व एमएलसी सुबोध राम, मुख्य सेक्टर प्रभारी गुड्डू राम, मुख्य सेक्टर प्रभारी राज कुमार भारती, जिला महासचिव सुरेंद्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष रमेश पांडेय, जिला संगठन मंत्री नन्हकू पाल, सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल मनोज गौतम, सेक्टर प्रभारी शिवजोर पाल, महेंद्र भारती, अलगूराम, जिला सचिव अमित पटेल, आचार्य गिरजाशंकर, जिला सचिव सद्दाम राईन, जिला सचिव महेश रावत, विधान सभा अध्यक्ष चुनार महेंद्र भारती, विधान सभा अध्यक्ष मड़िहान राजेश देवा, विधान सभा अध्यक्ष मझवां उमाशंकर, विधान अध्यक्ष छानबे राकेश पटेल, विधान सभा मझवां प्रभारी पुष्पलता बिंद, पूर्व विधायक सूर्यभान, डा. संतोष, गंगाधर दुबे, पूर्व सहायक अध्यापक हरिशंकर बिंद, राजू भारती, राजेश सोनकर, श्यामसुंदर बिंद बबलू कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed