फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   General observer inspected the booths

Mirzapur News: सामान्य प्रेक्षक ने बूथों का किया निरीक्षण

Sun, 07 May 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
General observer inspected the booths
लालगंज। छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए तैनात सामान्य प्रेक्षक देवेन कुमार प्रधान ने शनिवार को लालगंज में बूथों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर व्यवस्था के लिए बीएलओ को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक ने जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार के साथ शनिवार को लालगंज के बूथों पर की गई व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बूथ पर तैनात बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल और बैठने के अलावा धूप से बचाव के लिए व्यवस्था करने की जरूरत है। प्रेक्षक ने बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में बने बूथ के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह से यहां की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान नायब तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि काॅलेज परिसर में एक बूथ बनाया गया है और पेयजल की व्यवस्था मानक के अनुरूप है। इसके पहले रामपुर वासित अली और लालगंज प्राथमिक विद्यालय में बने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान मतदाताओं की संख्या के आधार पर व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने हेल्प डेस्क की भी जानकारी ली। सामान्य प्रेक्षक ने थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया को निर्देशित किया कि बूथ पर की गई व्यवस्था पर नजर बनाए रखें। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed