फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Garbage collecting e-rickshaws turned into junk

Mirzapur News: कबाड़ में तब्दील हुए कूड़ा उठाने वाले ई-रिक्शे

Sat, 11 Nov 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Garbage collecting e-rickshaws turned into junk
मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए आए ई-रिक्शे कबाड़ में तब्दील हो गए हैं। वर्ष 2019 में 14 वित्त के तहत इन ई- रिक्शों की खरीद की गई थी।
विज्ञापन

स्वच्छ नगर सुंदर नगर के तहत इन रिक्शों को मंगाया गया था। उस समय घर- घर कूड़ा उठाने करने में इनका उपयोग किया जाता थ। बाद में कुछ लोगों के आपत्ति करने पर इस योजना को बंद कर दिया गया। उस समय एक संस्था के जरिए हर घर से कूड़ा लेने की व्यवस्था की गई थी। लोगों की आपत्ति के बाद घर- घर से कूड़ा उठान की योजना को बंद कर दिया गया। उसके बाद से यह ई- रिक्शे बेकार हो गए और नगर पालिका परिसर में खड़े कर दिए गए। हवा, धूप पानी सहते हुए यह ई- रिक्शा धीरे- धीरे कबाड़ बनने लगे। लालडिग्गी नगर पालिका परिसर में इन ई- रिक्शा को कबाड़ बनते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

38 वार्ड के लिए खरीदे गए थे 38 ई- रिक्शे
मिर्जापुर। कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका के सभी 38 वार्डों के लिए 38 ई-रिक्शा खरीदे गए थे। कुछ लोगों का कहना है कि ई- रिक्शा कूड़े का भार नहीं उठा पाते थे। कुछ में चार्जिंग की भी समस्या थी। इसमें जनता के 75 लाख रुपये खर्च करने के बाद पालिका ने इसे कबाड़खाने में डाल दिया। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि यह मामला उनके कार्यभार ग्रहण करने के लगभग दो वर्ष पूर्व का है। इसका संचालन क्यों बंद कराया गया। इसके बारे में उनको जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं जब से नगर पालिकाध्यक्ष बना। मेरे सामने एक बार भी इन ई- रिक्शा का संचालन नहीं हुआ। संभवत: चालक की समस्या से ऐसा हुआ होगा। इसके बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
- श्याम सुंदर केसरी, नगर पालिकाध्यक्ष मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed