फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Garbage being dumped on the banks of Ganga, increased risk of pollution

गंगा किनारे डंप हो रहा कूड़ा, बढ़ा प्रदूषण का खतरा

Sun, 26 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Garbage being dumped on the banks of Ganga, increased risk of pollution
प्रदूषण नियंत्रण के लिए तमाम तरह के दावे- प्रतिदावे किए जाते हैं। काफी प्रयास भी होता है लेकिन नगर के बरियाघाट में इन दावों की पोल खुल रही है। इस घाट के किनारे कूड़ा डंप कराया जा रहा है। आरोप है कि नगर पालिका की उदासीनता से प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है। गंगा के किनारे या जल स्रोतों के आसपास कूड़ा डंप करना सख्त मना है। एनजीटी की ओर से इस संबंध में सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका के गंगा किनारे लगभग आठ वार्ड लगते हैं। इनमें से बरियाघाट व कचहरी घाट के पास ही कूड़ा डंप किया जाता है। आसपास के लोगों का कहना है कि नगर पालिका की छोटी गाड़ी से कर्मचारी इन कूड़ों को वहां डंप करते हैं। इससे दो प्रकार का प्रदूषण फैलने की आशंका है। एक तो कूड़ा जब पानी में जाकर गिरता है तो जल प्रदूषण और कूड़ा सड़कर जब बदबू देता है या इधर उधर हवा में फैलता है तो वायु प्रदूषण का कारण बनता है। यहां यह बात भी बताना उचित होगा कि बरियाघाट के किनारे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग ताजी हवा लेने आते हैं। इसके साथ ही यहां पर एक साथ लगे हुए तीन घाट हैं जहां पर बड़ी संख्या में लोग स्नान करते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के प्रदूषण के फैलने पर खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed