फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganja worth Rs 15 lakh recovered from car, two arrested

Mirzapur News: कार से 15 लाख का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 15 lakh recovered from car, two arrested
मिर्जापुर। कार से 15 लाख रुपये मूल्य का गांजा लेकर जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने अदलहाट थाना क्षेत्र के रसूलागंज चौराहा के पास से शनिवार की शाम गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

यह जानकारी एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अदलहाट थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य को मुखबिर से सूचना मिली कि कार सवार तस्कर गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर अदलहाट पुलिस रसूलागंज चौराहा के पास वाहनों की जांच करने लगी। इस दौरान एक कार आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोककर वाहन की तलाशी ली तो पिछली सीट और डिग्गी में बोरे में रखा गांजा बरामद हुआ। तीन बोरे और एक बैग में कुल 52 किलो 900 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। कार से गांजा बरामद होने पर पुलिस ने मोहम्मद शादाब निवासी टेकउर थाना चुनार, अली इमाम निवासी टेकउर थाना चुनार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से मांग के अनुसार गांजा ले आकर आसपास के जिलों में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते हैं। गांजा की बिक्री से प्राप्त धनराशि आपस में बांटकर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रेस लिखी गाड़ी से गांजा लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed