फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganges water reaches fields

गंगा का पानी पहुंचा खेतों तक

Sun, 30 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ganges water reaches fields
मिर्जापुर। जिले में अब बाढ़ का प्रकोप शुरू हो गया है। गंगा का पानी कोन और सीखड़ विकास खंड में लोगों तक पहुंचने लगा है। कोन में हरसिंगपुर में नदी के किनारे के खेतों तक पानी पहुंच गया है। कई बीघा फसल बाढ़ के पानी की चपेट में आ गई है। इसी प्रकार सीखड़ विकास खंड के अदलपुरा में शीतला माता के मंदिर के पास की पूजा व फूलमाला की कई दुकानें गंगा के पानी की चपेट में आ गई हैं। प्रशासन ने सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन

चेतगंज, विकासखंड कोन के हरसिंहपुर व मल्लेपुर गांव में किसानों के खेतों तक पानी पहुंच गया है जिससे किसान परेशान है। हरसिंहपुर में कई किसानों के खेतों में पानी घुस गया है। जिससे उनका लागत और बटाई पर खेत ले कर रहे खेती का भारी नुकसान हुआ है। जिसमें सुरेश यादव हरसिंहपुर की दो बीघा उर्द की फसल में पानी घुसने से नुकसान हुआ है। वही खडभड गौड़ का दो बीघा कोहणा डूब गया। इसी प्रकार रामदास सरोज का दो बीघा परवल और सब्जी की खेती का नुकसान हो गया। इसके अतिरिक्त विशाल सरोज, कैलाश सरोज, शिवचंद, कमला, विजई, गोरख, हरिश्चंद्र जीतू, रामवतार सरोज, विलाश सरोज, अनील सरोज आदि किसानों के खेत पानी में डूब गए हैं। सीखड़, गंगा के बढ़ रहे जलस्तर से गंगा तटीय इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त है। शीतला धाम अदलपुरा में गंगा के किनारे चुनरी व नारियल की दुकानें बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। क्षेत्र के धनु पुर, पिपराही, बिदापुर, मझरा कला, फुलहा, प्रेमा पुर, रामगढ़, गोरैया, सीखड़, विट्ठल पुर, भुवालपुर, कठेरवा, शिल्पी, मवैया, मिसिर पुरा, मुंदी पुर, ईश्वर पट्टी, मेड़िया, बसारतपुर, अदलपुरा, चुरामन पुर ,चौधरी पुर आदि गांव गंगा के किनारे बसे हुए हैं। यहा के निवासी गंगा के बढ़ते जलस्तर से भयभीत हैं। तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरी ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। लेखपालों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में जाकर सतर्क रहें। जिससे गंगा के किनारे बसे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन

दो घंटे में एक सेमी बढ़ रहा पानी
मिर्जापुर। जिले में रविवार को गंगा के रफ्तार में कुछ कमी जरूर आई लेकिन बढ़ाव जारी रहा। रविवार की शाम पांच बजे गंगा के पानी में दो घंटे में एक सेमी का बढ़ाव दर्ज किया गया। शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 72. 720 मीटर दर्ज किया गया। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों व लेखपालों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed