{"_id":"613a56148ebc3e61cf7e1ae3","slug":"ganga-s-water-level-hinders-search-oper-mirzapur-news-vns6106877113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर सर्च आपरेशन में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर सर्च आपरेशन में बाधा
विज्ञापन
शव की तलाश करते हुए पीएससी गोताखोर एवं स्थानीय गोताखोर की टीम
- फोटो : MIRZAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल। अखाड़ा घाट पर नाव दुर्घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को तड़के लापता लोगों की तलाश शुरू हुई। एनडीआरफ, पीएसी फ्लड टीम के साथ ही स्थानीय गोताखोर ने गंगा नदी में सुबह ही सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन बाढ़ के बाद गंगा का बढ़ा हुआ जलस्तर सर्च आपरेेशन में बाधा उत्पन्न कर रहा है। इससे टीम को परेशानी हो रही।
हादसे में झारखंड के लोग लापता हुए हैं इसकी जानकारी मिलने के बाद झारखंड सरकार के सचिव जिलाधिकारी से फोन पर बात कर हालात की जानकारी लेते रहे।?
दोपहर बाद फतहां के पास सत्यम (5) लाश मिली। शाम ढलने के साथ ही परिजनों व सर्च टीम की उम्मीद भी धुंधलाती नजर आई।
गंगा में लापता लोगों की तलाश में बृहस्पतिवार को 12 घंटेे तक रेस्क्यू अभियान चला। अंधेरा होने पर रेस्क्यू रुका। एनडीआरएफ की टीम बुधवार को देर शाम को पहुंची थी। थोड़ी देर रेस्क्यू के बाद अंधेरा होने पर खोजबीन रोक दिया गया। बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ की 25 सदस्यी टीम, पीएसी की फ्लड टीम, स्थानीय गोताखोर 10 नाव से खोजबीन करते रहे। सुबह छह बजे से खोजबीन अभियान शुरु हुआ। शाम को छह बजे अभियान अंधेरा होने पर बंद हुआ।
उधर, लापता लोगों की तलाश में खोजबीन कर रही एनडीआरएफ, पीएसी टीम को नाव भी नहीं मिली। हादसे के बाद नाव गंगा में समा गई।