फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga rose 3.99 meters in 72 hours, water level is rising 2 centimeters per hour

Mirzapur News: 72 घंटे में 3.99 मीटर बढ़ीं गंगा, दो सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा पानी

Thu, 28 Aug 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ganga rose 3.99 meters in 72 hours, water level is rising 2 centimeters per hour
चुनार नगर पालिका क्षेत्र के टम्मलगंज मुहल्ले में नाव से आवागमन करते लोग।- संवाद
मिर्जापुर। गंगा में बढ़ाव का क्रम जारी है। 72 घंटे में 3.99 मीटर पानी बढ़कर कोन ब्लॉक के हरसिंहपुर में सिवान में फसलों को डूबोते हुए बुधवार को मल्लेपुर की तरफ बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। बुधवार की देर शाम दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का पानी बढ़कर जलस्तर 76.540 मीटर पहुंच गया। जो चेतावनी बिंदु के करीब है। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर तथा खतरे का निशान 77.724 मीटर है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाबचंद्र और जाइंट मजिस्ट्रेट हरसिंहपुर और मल्लेपुर पहुंचकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया। पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के नीचले इलाके में बसे बेदौली कला में नाव संचालन शुरू हो गया है। तेजी से बढ़ रहे पानी से सदर तहसील क्षेत्र में छानबे, कोन, पहाड़ी, मझवां ब्लॉक के गंंगा के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सीखड़ ब्लॉक क्षेत्र में तटवर्ती गांवों में बसे किसान फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। दो
विज्ञापन


दो जुलाई से 27 अगस्त तक कुछ इस तरह रहा जलस्तर
गंगा में बढ़ाव पर नजर डालें तो इस वर्ष दो जुलाई से गंगा में पानी बढ़ने का क्रम शुरू हुआ था। दो जुलाई को सुबह आठ बजे से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा में बढ़ाव का क्रम शुरू हुआ था। गंगा का जलस्तर 67.630 रिकॉर्ड किया गया। पंद्रह दिन बाद 16 जुलाई को गंगा का जलस्तर 74.430 मीटर पहुंचकर पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी घटने लगा। एक दिन बाद बाद 17 जुलाई से फिर से पानी बढ़ने का क्रम शुरू हुआ। 20 जुलाई को 75.730 मीटर पहुंचकर गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया। इसी दिन शाम चार बजे से पानी घटने का क्रम शुरू हो गया। 26 जुलाई को सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 72.580 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। 28 जुलाई को सुबह आठ बजे से 2.458 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तीसरी बार गंगा में पानी बढ़ने का क्रम शुरू हो गया। 24 घंटे में 59 सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर बढ़ गया। गंगा का जलस्तर 72.870 मीटर रिकॉर्ड किया गया। गंगा में चौथी बार 25 अगस्त से डेढ़ सेंटीमीटर प्रति घंटे से पानी बढ़ने का सिलसिला शुरु हो गया। बुधवार को 27 अगस्त को 72 घंटे में 3.99 मीटर पानी बढ़कर जलस्तर 76.540 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बढ़ाव जारी रहा तो बंद हो सकता है चील्ह-गोपीगंज मार्ग
चेतगंज। बाढ़ के कारण हरसिंहपुर और मल्लेपुर का क्षेत्र प्रभावित हो गया है। पानी बढ़ने का क्रम यही रहा तो एक, दो दिन में कोन ब्लॉक के अधिकांश क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर आवागमन ठप हो सकता है। ग्रामीणों में अब वर्ष 2013 में आई बाढ़ का डर सताने लगा है।

नरायनपुर क्षेत्र में नहीं चल रही नाव, आवागमन में परेशानी
नरायनपुर। गंगा में बाढ़ का पानी ढाब क्षेत्र के निकास वाले रास्ते पर बघेड़ा गांव के सामने बने पुल तक पहुंच गया है। जहां कमर भर पानी आने से लोगों को वाहन के बजाय पैदल आर-पार करना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से अभी तक नाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। मार्ग पर दो पहिया, चार पहिया वाहन का आवागमन बंद हो गया है। बनेड़ा, बघेड़ी, नियामतपुर कलां आदि तराई इलाके की खेत पानी में डूब गया है।

टम्मलगंज में तीसरी बार शुरू हुआ नौका संचालन
चुनार। नगर पालिका क्षेत्र के टम्मलगंज तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बुधवार को तीसरी बार यहां पर नौका संचालन शुरू किया गया है। नगर पालिका कार्यालय के पीछे से होकर रैपुरिया गांव जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया पर पानी कम होने के कारण लोग उसी मार्ग से आवागमन कर रहे हैं। जलस्तर में यदि इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले दिन से आवागमन बाधित हो जाएगा। गंगाघाट स्थित साहित्य संत धाम व संतोषी माता मंदिर सीढ़ी के करीब पहुंच चुका है। नरायनपुर ब्लॉक के समसपुर गांव में नाव संचालन हो रहा है। घूमपुर मोहाना, जलालपुर माफी, रैपुरिया गांगपुर, शिवपुर आदि गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है।


फसल सड़ने की बदबू से ग्रामीण परेशान
जमालपुर। अहरौरा व जरगो जलाशय के साथ ही गरई नदी के पानी की रफ्तार भले ही थम गई है। लेकिन ग्रामीणों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फसल सड़ने से होने वाली बदबू से ग्रामीण परेशान हैं। ओड़ी का वैकल्पिक मार्ग अभी चालू नहीं हुआ है। गड़ई नदी में पानी लगातार बहाया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में नारागी है। जादोपुर प्राथमिक विद्यालय अभी जलमग्न है। ग्रामीण सफाई के साथ ही दवाओं के छिड़काव कराने की मांग कर रहे हैं।



दो दिन में तैयार करें बाढ़ पीड़ितों की सूची
जमालपुर। अहरौरा जलाशय से पिछले दिनों गड़ई नदी में छोड़े गए पानी से आई बाढ़ एवं अतिवृष्टि से गिरे मकानों का सर्वे करने के लिए बीडीओ रक्षिता सिंह ने ग्राम सचिवों को निर्देश दिया है। बीडीओ ने सभी ग्राम सचिवों को दो दिनों में सर्वे कर सूची तैयार करने के लिए निर्देशित किया है। ग्राम सचिवों को कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। बीडीओ के निर्देश पर बुधवार को ग्राम सचिव रोहित सिंह,अजय कुमार यादव एवं ज्योति सोनकर ने अपने गांवों में पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed