फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga falls by 0.98 meters, water still on many roads

Mirzapur News: 0.98 मीटर घटीं गंगा, कई सड़कों पर अब भी पानी

Fri, 08 Aug 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ganga falls by 0.98 meters, water still on many roads
मिर्जापुर। गंगा में जलस्तर घटने का क्रम दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। 24 घंटे में बाढ़ का पानी 0.98 मीटर घटा। जलस्तर 76.870 मीटर पहुंच गया। छह सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी में कम हो रहा है। बाढ़ प्रभावित अधिकांश क्षेत्रों में मार्ग पर से पानी हटने से जहां आवागमन शुरू हो गया, वहीं कुछ स्थानों पर अब भी पानी भरे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चेतगंज, कोन ब्लॉक क्षेत्र में गंगा का जलस्तर घटने के बाद श्री पट्टी चौराहे से हरसिंहपुर मार्ग, तिलाठी से मल्लेपुर मार्ग, पखवैया से बरम बाबा मार्ग, अनिरुद्धपुर से गोरा सुखा वीर मार्ग रोड से आवागमन शुरू हो गया। सीखड़: गंगा का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। फसलों की सड़न सिवानों में उठ रहे दुर्गंध से लोग परेशान रहे। क्षेत्र में अभी तक दवाओं का छिड़काव नहीं हुआ। कछवा चुनार घाट राजमार्ग 74, मगरहा सीखड़ मार्ग, लरछूट मार्ग, कठेरवा मवैया मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया। वहीं हासीपुर, रामगढ़, प्रेमापुर, फुलहा, छीतकपुर, पसियाही व धन्नूपुर मार्ग पानी भरा होने से आवागमन ठप है। जिगना: छानबे क्षेत्र में गैपुरा लालगंज मार्ग, विजयपुर भारतगंज मार्ग, गैपुरा जोपा मार्ग पर जोखिम उठा कर लोग आवागमन कर रहे थे। पड़री, बेलवन-कठिनई मार्ग पर पानी भरने से बृहस्पतिवार को भी आवागमन ठप रहा। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि जिन लोगों का घर बाढ़ की चपेट में आए हैं उन्हें सूखा राशन दिया जा रहा है। वहीं डीपीआरओ के सहयोग से सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा जहां पानी घट रहा है वहां क्लोरीन की गोली सहित अन्य आवश्यक दवाओं के साथ टीमें मौजूद हैं।
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000

तेज बहाव में बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों ने बचाया
तस्वीर
मिर्जापुर। छानबे के बबुरा गांव में मार्ग पर तेज बहाव के बीच बृहस्पतिवार को युवक बाइक समेत बह गया। जिसे ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए बचा लिया। बताया जाता है कि बबुरा निवासी शिव सरोज अकोढ़ी जा रहा था। मेहंदी के नाले के पास बाइक सहित गंगा की तेज धारा में बह गया। मौजूद पूर्व प्रधान दीनानाथ सिंह, आनंद मोहन सिंह, पृथ्वीराज सिंह, इंदल यादव सहित अन्य ने उसे किसी तरह बचा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज बहाव वाले स्थान पर लोगों के सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
दिन भर धूप, शाम को बादल के साथ हवाओं ने दी राहत
मिर्जापुर। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह धूप के साथ हुई दिन की शुरुआत के बीच उमस और गर्मी बनी रही। धूप के चलते न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। धूप तेज थी। दिन ढलते ही मौसम ने एक बार फिर से करवट ली। बादल और हवाओं के चलते मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम 33 तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बादल घिरे रहे जिससे लोग बारिश की आशंका व्यक्त कर रहे थे।
0000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
कोट्स -
पानी घटने के बाद तीन स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं। पहला, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। जहां पानी घट रहा है वहां गाद इत्यादि की सफाई के लिए डीपीआरओ के सहयोग से सफाई इत्यादि कराई जा रही है। तीसरा, सीएमओ के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चेकअप व दवा वितरण कराया जा रहा है।

- अजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
---------------------------
रोटरी क्लब सहित अन्य संगठनों ने बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई राहत
फोटो- 37 व 38
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। रोटरी क्लब क्लब गौरव ऑफ मिर्जापुर सहित विभिन्न संगठनों ने बाढ़ आपदा में पीड़ितो में खाद्य सामग्री वितरित कर राहत पहुंचाई।
क्लब के सदस्य अपर आयुक्त प्रशासन डॉ. विश्राम की प्रेरणा से क्लब के कार्यकर्ताओं ने कोन ब्लाक क्षेत्र के हरसिंहपुर, मल्लेपुर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितो के बीच फल, भोजन, दवाईयां आदि वितरित की। इस मौके पर आशीष मेहरोत्रा, संजय गुप्ता, लोकेश अग्रहरी, संदीप गुप्ता, अनिल केशरी आदि मौजूद रहे। इसी तरह फाउंडेशन शिवाय की तरफ से कोन ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित किया गया। अरुण दुबे सहित टीम में शामिल लोगों ने घर-घर पहुंचकर राहत सामग्री वितरित कर लोगों को राहत पहुंचाई। इस दौरान मनीष दुबे, दिलीप कुमार त्रिपाठी, महेंद्र पांडेय, देवेश गोयल, अनिल दुबे, बऊ पाठक, धर्मेंद्र तिवारी, अंकित राय, रामनाथ दुबे आदि रहे। राइज़ नेशन डेवलपमेन्ट पार्टी की तरफ से बाढ़ग्रस्त ग्रामों का दौरा करके राहत सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र सगरा, विन्ध्याचल, कंतित और आस-पास के क्षेत्र में राहत सामग्री वितरित की गयी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजेश सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या सिंह, डा. निजामुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed