{"_id":"5f1481c42d20244f5e75480e","slug":"gang-raped-by-a-minor-sleeping-outside-the-house-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: घर के बाहर सो रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो दिन बाद भाभी के पूछने पर सामने आया घिनौना सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: घर के बाहर सो रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो दिन बाद भाभी के पूछने पर सामने आया घिनौना सच
Sun, 19 Jul 2020 11:02 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात घर के बाहर सो रही 13 वर्षीय बालिका को दो युवकों ने बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका ने दो दिनों तक किसी को नहीं बताया। शनिवार रात परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी, एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंच कर बालिका का बयान लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नाबालिग अपने चचेरे भाई के परिवार के साथ रहती है। गुरुवार रात बालिका अपने मड़ई के सामने सोई थी। रात दो बजे के करीब गांव के दो युवक आए और उसका मुंह दबाकर पास के बाग में ले गए। वहां उससे दुष्कर्म किया। बालिका को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बालिका दो दिनों तक डरी सहमी रही। उसे डरा देख उसकी भाभी ने शनिवार रात को उससे कारण पूछा तो उसने दुष्कर्म की बात बताई। परिजनों ने रविवार को 112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना पर जिगना थाने की पुलिस गांव पहुंची। बाद में एएसपी आपरेशन महेश सिंह व सीओ लालगंज भानुप्रताप सिंह ने भी गांव जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपित पारसनाथ पुत्र मोहन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि दो युवक किशोरी को ले गए थे। मामले में पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
