फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   gang-raped by a minor sleeping outside the house in Mirzapur

मिर्जापुर: घर के बाहर सो रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो दिन बाद भाभी के पूछने पर सामने आया घिनौना सच

Sun, 19 Jul 2020 11:02 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 19 Jul 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
gang-raped by a minor sleeping outside the house in Mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात घर के बाहर सो रही 13 वर्षीय बालिका को दो युवकों ने बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका ने दो दिनों तक किसी को नहीं बताया। शनिवार रात परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी, एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंच कर बालिका का बयान लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नाबालिग अपने चचेरे भाई के परिवार के साथ रहती है। गुरुवार रात बालिका अपने मड़ई के सामने सोई थी। रात दो बजे के करीब गांव के दो युवक आए और उसका मुंह दबाकर पास के बाग में ले गए। वहां उससे दुष्कर्म किया। बालिका को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बालिका दो दिनों तक डरी सहमी रही। उसे डरा देख उसकी भाभी ने शनिवार रात को उससे कारण पूछा तो उसने दुष्कर्म की बात बताई। परिजनों ने रविवार को 112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना पर जिगना थाने की पुलिस गांव पहुंची। बाद में एएसपी आपरेशन महेश सिंह व सीओ लालगंज भानुप्रताप सिंह ने भी गांव जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपित पारसनाथ पुत्र मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि दो युवक किशोरी को ले गए थे। मामले में पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed