फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gang rape with a girl alone in the house, two accused arrested

घर में अकेली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with a girl alone in the house, two accused arrested
विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम दूध लेने के बहाने घर पहुंचे दो युवकों ने 18 वर्षीय युवती को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन पहुंचे तो पीड़िता ने सारी जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजकर दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में बिहार निवासी मजदूर पल्लेदारी का काम करते हैं। मजदूर युवती के घर पर गाय-भैंस का पालन होता है। शाम को मजदूर अक्सर छाछ पीने जाते थे। शनिवार की शाम वे युवती के घर पर दूूध लेने गए थे। घर पर 18 वर्षीय युवती को अकेले पाकर दो युवक उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर धमकी भी दी। बाद में जब परिजन घर आए तो युवती ने सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपित अजीत राम निवासी बरबीघा शेखपुर बिहार, रोशन राम निवासी बलवा थाना घोसवारी पटना बिहार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई। रविवार को मुखबिर की सूचना पर विंध्याचल कोतवाल विनीत राय ने देवरी गौरी शंकर मंदिर के पास से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल विनीत राय ने बताया कि युवती के घर पर दोनों युवक छाछ पीने जाते थे। शनिवार को उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed