फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   gang rape and prostitution with a teenager lost from Chunar

चुनार से गुम हुई किशोरी के साथ गैंगरेप व वेश्यावृत्ति की आशंका

Sun, 23 Aug 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
gang rape and prostitution with a teenager lost from Chunar
चुनार। चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से जूून माह में लापता किशोरी बीते दिनों वाराणसी के रामनगर क्षेत्र के गोलाघाट स्थित मकान का दरवाजा तोड़कर पुलिस के पास पहुंची। रामनगर पुलिस ने उसे चुनार पुलिस के हवाले किया। आशंका जताई जा रही है कि चुनार से लापता किशोरी के साथ रामनगर में जबरन वेश्यावृत्ति कराई गई और गैंगरेप हुआ है। फिलहाल चुनार कोतवाली पुलिस किशोरी का मेडिकल और 164 का बयान कराने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ले से 15 जून को एक 16 वर्षीय किशोरी रात को घर से बाहर निकली और लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन किया, पर उसका पता नहीं चल सका। 21 जून को उसके चाचा ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया। पुलिस ने खोजबीन किया पर उसका पता नहीं चला। 16 अगस्त को किशोरी वाराणसी के गोलाघाट में कमरे का दरवाजा तोड़कर रामनगर पुलिस के पास पहुंची। रामनगर पुलिस ने पूछताछ कर चुनार पुलिस को जानकारी दिया। आशंका जताई जा रही है कि जो महिला किशोरी को अपने साथ रामनगर ले गई। पहले उसे पार्लर में काम कराया। इसके बाद गोलाघाट स्थित किराए के एक मकान में रख दिया। वहां पर उसके साथ वेश्यावृत्ति और गैंगरेप हुआ। उनके चंगुल से किशोरी भाग कर रामनगर पुलिस के पास पहुंची थी। पुलिस गोलाघाट में छापेमारी किया। चुनार पुलिस किशोरी का मेडिकल करा रही है। चुनार कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को गांव की एक महिला रामनगर ले गई थी। वह पार्लर में काम कराती थी। वहां से भाग कर रामनगर पुलिस के पास गई। रामनगर पुलिस की सूचना पर किशोरी को लाकर मेडिकल कराया जा रहा है। उसका 164 का बयान होना है। अभी किशोरी कुछ कह नहीं पा रही है। 164 के बयान के बाद जो आरोप होगा, उस आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed