फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganesh Chaturthi fast is observed for the longevity of children.

Mirzapur News: संतान की दीर्घायु के लिए रखा गणेश चौथ का व्रत

Wed, 07 Jan 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi fast is observed for the longevity of children.
गणेश चतुर्थी पर पूजा करती महिलाएं, श्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। संतानों की दिर्घायु और मंगल कामनाओं के लिए माताओं ने मंगलवार को गणेश चौथ का व्रत रखा। दिनभर उपवास के बाद शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर विधिवत पूजन अर्चन किया।
गणेश चौथ पर सिविल लाइन, रमईपट्टी, घंटाघर, वासलीगंज, मुकेरी बाजार सहित अन्य बाजारों में दिनभर चहल पहल रही। महिलाएं और परिजन दिनभर बाजारों में फल फूल के साथ ही तरह-तरह के फलों की खरीदारी में जुटे रहे। छोटे बच्चों के कपड़े के लिए दुकानों पर भीड़ रही। बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा केला, सेव, संतरा, अन्नानास, अमरुद, गाजर, शरीफा, गन्ना, मकोय की खूब मांग रही। दिनभर खरीदारी के बाद महिलाएं शाम को पूजन में जुट गई। विभिन्न गणेश जी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

शाम चंद्रोदय होते ही घंटा व शंख की गूंज से इलाका पुलकित हो उठा। भगवान गणेश के पूजन अर्चन के बाद माताओं ने चंद्र को अर्घ्य देकर फलाहार कर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed