फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   full of passengers boat women and men drowned in Ganga in mirzapur up

मिर्जापुर में गंगा में पलटी नाव, सभी 18 लोग बचाए, क्षमता से दोगुने लोग थे नाव पर सवार

Tue, 19 Jan 2021 08:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 19 Jan 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
full of passengers boat women and men drowned in Ganga in mirzapur up
लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने लाया युवक। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल क्षेत्र के बनवारीपुर गंगा आश्रम घाट से चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव में मटर तोड़ने जा रहे मजदूरों से भरी नाव मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे गंगा में पलट गई। इसमें  तीन पुरुषों, दो महिलाओं समेत सभी 18 लोग डूबने लगे। लेकिन नाव पर सवार तीनों नाविकों और अन्य की मदद से सभी को बचा लिया गया। सभी को सीएचसी लाया गया। यहां 12 लोगों को भर्ती कर लिया गया। क्षमता से दोगुने लोगों के नाव पर सवार होने के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


क्षेत्र के रामगया घाट निषाद बस्ती से लोग गंगा पार चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव में मटर तोड़ने जाते हैं। मंगलवार की सुबह पौने 10 बजे बस्ती के लोग बनवारीपुर गंगा आश्रम घाट पहुंचे। वहां तीन नावों पर सभी सवार हुए। दो नावें बड़ी थीं। उस पर सवार लोग पहले निकल गए। तीसरी नाव छोटी थी। उसकी क्षमता अधिकतम 9-10 लोगों की है, लेकिन 18 लोग सवार हो गए। इसमें तीन पुरुष, दो महिलाएं और अन्य किशोरियां थीं। 
विज्ञापन


नाव गंगा पार पहुंचने वाली थी, इसी दौरान उसमें पानी देखकर कुछ किशोरियां एक ओर से दूसरी ओर आ गईं। इस कारण नाव पलट गई और सभी लोग डूबने लगे। हालांकि किसी तरह संभलने के बाद नाव पर सवार नाविक लोगों को बचाने में जुट गए। शोर-शराबा सुनकर गंगा के दोनों ओर घाटों पर मौजूद नाविक नाव लेकर पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक स्टीमर और पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद 14 लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। यहां सभी को भर्ती कर लिया गया। सूचना पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अजय कुमार सिंह, एडीएम यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सीओ सिटी अजय कुमार राय, थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय अस्पताल पहुंचे। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अस्पताल पहुंच कर मरीजों का हाल जाना। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है।

 

full of passengers boat women and men drowned in Ganga in mirzapur up
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

ज्यादातर को आता है तैरना 
गंगा पार मटर तोड़ने जा रही महिलाओं और किशोरियों में से ज्यादातर को तैरना आता है। सभी निषाद समाज से हैं और गंगा किनारे ही रहते हैं। इस कारण जब नाव पलटी तो थोड़ी ही देर में संभलने के बाद सभी बचाव के लिए तैरने के लिए हाथ-पैर मारने लगीं। पानी ज्यादा ठंडा होने की वजह से कुछ समस्या हुई। जो नहीं तैैर पा रही थीं, उसमें से कुछ को नाविकों ने पकड़ लिया था। 

ये लोग थे नाव पर सवार
नाव पर सवार महिलाएं, पुरुष, किशोरियां, बालिकाएं सभी लोग शिवपुर राम गया घाट निषाद बस्ती निवासी हैं। इसमें नैना देवी (55),  खुशी कुमारी (12), श्वेता (12),  संगीता (16), पुष्पा कुमारी (15), संतोषी कुमारी (14), रेखा कुमारी (13), बबलू निषाद (25), ज्योति देवी (60), साधना कुमारी (13), सुनीता देवी (35), बेबी कुमारी (15),  संध्या कुमारी (14), सुदेवी (40), सनी कुमार (18), पायल कुमारी (13), निशा (14), सुनील (18) सवार थे। 

इन लोगों ने बचाई जान
हादसे के बाद लोगों की जान बचाने में नाव सवार नाविक सनी और बबलू की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इन दोनों ने खुद की परवाह न कर किशोरियों को बचाया। इसके अलावा गंगा किनारे मौजूद रामराज, विकास, दीपचंद और रामलाल साहनी ने भी गंगा में उतर कर जान बचाई। रामलाल साहनी के पास मोटर बोट थी। इस कारण डूबने वाले स्थान पर पहुंचने में जल्दी हुई। मौके पर पहुंचे सपा नेता राज मिश्रा ने लोगों की जान बचाने वालों को पुरस्कृत करने की बात कही है।

नाव से 18 लोग बनवारीपुर घाट से मटर तोड़ने गंगा पार जा रहे थे। इसी बीच, नाव पलट गई। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। 12 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी घर चले गए।
प्रवीण कुुमार लक्षकार, जिलाधिकारी

अस्पताल में 12 लोग भर्ती हुए हैं। सभी स्वस्थ हैं। एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ऑक्सीजन लगाया गया है। वह भी खतरे से बाहर हैं। 
डा. एसके सिंह, सीएसचसी प्रभारी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनाई नजर :
नाव डूबने की हुई घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed