फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Freight train bogie derailed on DFC line

Mirzapur News: डीएफसी लाइन पर मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी

Fri, 28 Jun 2024 03:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Freight train bogie derailed on DFC line
मिर्जापुर। डेडिकेटेड फ्रेड काॅरिडोर (डीएफसी) के चंदईपुर स्थित न्यू मिर्जापुर स्टेशन के यार्ड में डाउन लाइन पर जा रही एक मालगाड़ी की बोगी के चार पहिए पटरी से उतर गए। संयोग था कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके बाद हादसा राहत ट्रेन बुलाकर चार घंटे बाद बोगी को पटरी पर चढ़ाने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

मालगाड़ी के आवागमन के लिए अलग से डेडिकेटेड फ्रेड काॅरिडोर (डीएफसी) बनाई गई है। इस रूट पर चंदईपुर के पास न्यू मिर्जापुर स्टेशन है। दोपहर में करीब सवा 12 बजे खाली मालगाड़ी डाउन लाइन पर मुगलसराय की ओर जा रही थी। न्यू मिर्जापुर स्टेशन के डाउन लाइन पर मालगाड़ी पहुंचने पर गार्ड वैन से तीसरा डिब्बा पटरी से उतर गया। बोगी के चार पहिए नीचे उतर गए। चालक ने किसी तरह से ट्रेन रोककर हादसे को रोका। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद प्रयागराज से हादसा राहत ट्रेन पहुंची। हादसा राहत ट्रेन से आए इंजीनियरों ने बोगी को ट्रेन से अलग किया। इसके बाद जैक की मदद से बोगी को पटरी पर चढ़ाया गया। शाम करीब सवा चार बजे पटरी से उतरी बोगी को ट्रेन से जोड़कर आगे के लिए रवाना किया गया। रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि डीएफसी के न्यू मिर्जापुर स्टेशन के यार्ड में डाउन लाइन पर मालगाड़ी की एक बोगी के चार पहिए पटरी से नीचे उतर गए थे। हादसा राहत ट्रेन की मदद से बोगी को पटरी पर चढ़ाया गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed