फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Free food grains will be distributed from today

आज से वितरित होगा नि:शुल्क खाद्यान्न

Wed, 02 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Free food grains will be distributed from today
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, तृतीय चरण के तहत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थ कार्ड धारकों को तीन जून से नि:शुल्क राशन दिया जाएगा। पिछले महीने में यह वितरण दूसरे चरण में किया गया था लेकिन इस बार यह प्रथम चरण में ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में आच्छादित जिले के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से संबद्ध यूनिटों पर मई माह में प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल का नि:शुल्क वितरण होगा। इसका वितरण तीन जून से 15 जून तक होगा। इसके लिए सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की तैनाती की गई है। यह वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की निगरानी में होगा। वितरण के समय मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोविड- 19 के प्रोटोकाल का पालन किया जाए। यह वितरण अंत्योदय कार्ड धारक तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को किया जाएगा। इस बार लाकडाउन के चलते सरकार की ओर से यह व्यवस्था की गई है। जिले में इस समय 69 हजार छह सौ 65 अंत्योदय कार्ड धारक तथा तीन लाख 83 हजार सात सौ 20 पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारक हैं। इन सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed