फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fourth accused in gang rape case arrested

Mirzapur News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused in gang rape case arrested
हलिया। क्षेत्र के सोनगढ़ा जंगल में मध्य प्रदेश निवासी एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में बृहस्पतिवार को चौथा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया। हलिया पुलिस ने उसे अहुगी कला नहर के पास से पकड़ा।
विज्ञापन

16 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुुआ, जिसमें युवती के साथ तीन युवक जबरदस्ती कर रहे थे। उनका चौथा साथी वीडियो बना रहा था। मामले में छेड़खानी, आईटी एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अगले दिन पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी पिंटू पाल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इसके बाद दो आरोपी दीपक भट्ट और विवेक पाल निवासी सोनगढ़ा भी गिरफ्तार कर लिए गए थे। वहीं, पीड़िता की मेडिकल जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार चल रहे चौथे आरोपी सोनगढ़ा गांव निवासी आजाद को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अहुगी कला नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चौथे आरोपी आजाद कोल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed