फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fourth accused arrested in oil cutting case

Mirzapur News: तेल कटिंग मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in oil cutting case
मिर्जापुर। अहरौरा के बाराडीह में तेल कटिंग करने वाले गिरोह के चौथे सदस्य को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बीते 26 जुलाई को तेल की कटिंग की सूचना पर पुलिस और रसद विभाग की टीम ने बाराडीह स्थित एक वर्कशाप के पास दबिश दी थी। उस दौरान पुलिस ने टैंकर चालक सुनील पटेल निवासी ग्राम करकोसा थाना बैढ़न जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश, तेल कटिंग गिरोह के सरगना के खास सूरज तथा तेल कटिंग वाले स्थान के मालिक शमीम निवासी बाराडीह थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया था। मौके पर एक तेल टैंकर, एक ट्राली, एक कार, छह ड्रमों में 900 लीटर डीजल, आठ खाली ड्रम, एक बाइक, काफी संख्या में पिपिया, पाइप, टूल बाक्स, नापने वाले उपकरण आदि बरामद किए गए थे। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि निरीक्षक अपराध अरविंद चौहान ने मुखबिर की सूचना पर अहरौरा क्षेत्र से चौथे आरोपी रामचंद्र उर्फ मुन्नीलाल निवासी अहरौरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य सरगना समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed