फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fourth accused arrested in cyber fraud case of Health Department

स्वास्थ्य विभाग के साइबर फ्राड मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Dec 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in cyber fraud case of Health Department
मिर्जापुर। सोनभद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के खाते से 77.60 लाख साइबर फ्राड करने के मामले में एक और आरोपी को परिक्षेत्रीय साइबर पुलिस ने बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया। उसके पास से लैपटाप, प्रिंटर व अन्य सामान बरामद हुआ है। बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा परिक्षेत्रीय साइबर थाने पर प्रभारी श्याम बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन

नौ फरवरी 2021 को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र डॉ. विनोद अग्रवाल ने साइबर थाने में तहरीर देकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पीएफएमएस पोर्टल पर फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर से 77 लाख 60 हजार रुपये का साइबर फ्राड करने की शिकायत दर्ज कराई। अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम लखनऊ व डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने पड़ताल शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिहार में है। इसपर पुलिस टीम ने निरीक्षक श्याम बहादुर यादव, उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव, कांस्टेबल अंमित पटेल, अंकित कुमार सिंह व मेराज खान की टीम बिहार भागलपुर जाकर कस्टमर सर्विस प्वाइंट संचालक साकेत राज मिश्रा पुत्र रामेश्वर मिश्रा निवासी बाखरपुर थाना पिरपैंथी भागलपुर बिहार को गिरफ्तार किया। ट्रांजिस्ट रिमांड पर उसे मिर्जापुर लाया। उसके पास से एक लैपटाप, मार्फो, प्रिंटर, पीओएस, मोहर आदि बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed