फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four years after the death of his son, the daughter-in-law took away three children; the elderly man set himself on fire.

Mirzapur News: बेटे की मौत के चार वर्ष बाद बहू तीन बच्चों को ले गई, वृद्ध ने आग लगाकर दी जान

Mon, 23 Feb 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Four years after the death of his son, the daughter-in-law took away three children; the elderly man set himself on fire.
लालगंज थाना अंतर्गत बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्र के महराजगंज ​स्थित हीराम​णि का मकान जिसमें लगाई आ
ड्रमंडगंज। लालगंज के बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्र के महराजगंज निवासी हीरा मणि कोल (65) ने पारिवारिक समस्या के कारण शनिवार की रात अपने शरीर पर डीजल छिड़ककर आग लगा लिया। परिजनों की ओर से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ससुर को बचाने में आग की चपेट में आने से बहू कौशिल्या भी झुलस गई। इसका बरौंधा स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बहू कौशिल्या ने बताया कि ससुर हीरा मणि के पांच बेटों में से चौथे नंबर के पुत्र विष्णु की आज से चार वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। जब उसकी पत्नी अन्यत्र चली गई तो उसकी दो बच्चियां वर्षा, अनन्या, और एक पुत्र गोलू की परवरिश हीरा मणि कर रहे थे। 20 फरवरी को बच्चों की मां ऊषा आकर तीनों बच्चों को स्थानीय पंचायत की मौजूदगी में अपने सुपुर्दगी में लेकर चली गई। उसी ग्लानि के चलते हीरा मणि ने शनिवार की रात अपने शरीर में आग लगा ली। आग से गंभीर रूप से जलने के बाद परिजन उन्हें एंबुलेंस से लालगंज सीएचसी ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिर्जापुर जाते समय बीच रास्ते में ही हीरा मणि की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का दाह संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष लालगंज अभय कुमार सिंह ने बताया कि डीजल छिडककर वृद्ध ने जान दे दी। पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed