फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four people injured in accidents

Mirzapur News: हादसों में चार लोग घायल

Mon, 02 Dec 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in accidents
राजगढ़। शनिवार की रात और रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन सीएचसी राजगढ़ ले गए।
विज्ञापन

रामपुर-38 गांव निवासी सूरज (28) अपने गांव जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गए। गांव के संपर्क मार्ग पर गिरा पड़ा होने राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले गए। उधर, एक अन्य घटना में निकरिका गांव निवासी रामदेइ (41) मिर्च तोड़कर ऑटो से घर लौट रही थीं। धनसीरिया गांव के पास ब्रेकर पर ऑटो से गिर गईं। उनके गिरते ही ऑटो उनके ऊपर चढ़ गया। एक अन्य घटना में प्रशांत (35) निवासी सारनाथ वाराणसी अपने ससुराल राजगढ़ जा रहे थे। हिनौता हनुमान मंदिर के मोड़ पर सामने से आ रही बोलेरो की लाइट के चकाचौंध से बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके चलते गिरकर घायल हो गए। एक अन्य घटना में विसहार गांव निवासी रामानंद (43) घोरावल से घर आते समय कुड़ी गांव के पास गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को उनके परिजन सीएचसी राजगढ़ ले गए। उनमें से रामदेई की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed