फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   four people burn in thunder

जिले में बिजली गिरने से चार लोग झुलसे 

Wed, 11 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Wed, 11 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
जनपद के मड़िहान, जिगना, विंध्याचल व अन्य इलाकों में सोमवार की देर शाम गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। जानकारी होते ही पहुंचे परिवार के लेागों ने सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं जिला प्रशासन ने सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों के मामले में मुआवजा दिलाने की तैयारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

 जिगना थाना क्षेत्र के कोलेपुर गांव में सोमवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर रोशन दो वर्ष पुत्र त्रिभुवन निवासी कोलेपुर झुलस गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में लोगों ने उसे प्राइवेट चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। मड़िहान थाना क्षेत्र के ककरद गांव निवासी जवाहिर की 17 वर्षीया पुत्री सुकरी सोमवार की शाम छह बजे दूकान पर राशन खरीदने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं राजापुर गांव निवासी श्रीराम यादव की दो भैंस आकाशीय बिजली की चपेट में आने से देर शाम मर र्गइं। इसी प्रकार लालगंज थाना क्षेत्र के पियूरी गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से घर के बाहर मौजूद रानी देवी 57 वर्ष पत्नी गुलाब  व मुन्नी देवी 70 वर्ष पत्नी दशरथ झुलस गईं। रामपुर ठाकुर दयाल निवासी राम प्रकाश की गाय गौशाला में बंधी थी। देर शाम आई आंधी तूफान के चलते उसका खपरैल का मकान गिर पड़ा। जिसमें दबने से मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed