फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four interstate smugglers arrested with 20 lakh worth of cannabis.

Mirzapur News: 20 लाख के गांजे के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Four interstate smugglers arrested with 20 lakh worth of cannabis.
जिगना। थाना क्षेत्र के जिगना बारीकोट गांव के पास से मंगलवार सुबह पुलिस ने बोलेरो और ऑटो से 50 किलो 780 ग्राम गांजे के साथ चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की बाजार कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर बेचते थे।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी लालगंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने चेकिंग के दौरान मंगलवार की भोर बोलेरो और ऑटो से चार अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा। उनके पास से साथ 50 किलो 780 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह निवासी माड़ो थाना बैकुंठपुर रीवां, प्रतीक सिंह, भोला तिवारी निवासी भिलगौर थाना जिगना और धीरज सिंह निवासी असमानपट्टी थाना जिगना है। बताया कि राहुल और धीरज छत्तीसगढ़ के कोरबा के प्रकाश के यहां से गांजा खरीदकर गुड्डू सिंह उर्फ चंदन निवासी गौरा के यहां बेचते थे। पकड़े गए प्रतीक और भोला ने पुलिस को बताया कि गुड्डू सिंह न आकर इस बार हमें भेजा है। छह पर प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भेजा गया। दोनों वाहन सीज कर दिए गए। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed