फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four including mother and daughter died in road accidents

सड़क हादसों में मां-पुत्री समेत चार की मौत

Wed, 27 Oct 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four including mother and daughter died in road accidents
जिले के में सोमवार की रात और मंगलवार को अलग-अलग हुए सड़क हादसों में मां-पुत्री समेत चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कला गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रक के धक्के से अधेड़ की मौत हो गई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्ही के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार मां-पुत्री की मौत हो गई और पति-पत्नी घायल हो गए। लालगंज के रानीबारी गांव के पास सोमवार की शाम के अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कला गांव निवासी श्याम बली (50) गांव स्थित हाईवे की सर्विस रोड पर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार : सोनभद्र के पकरी निवासी इब्राहिम (38) अपनी पत्नी जहूरन (35) व पट्टीदारी की राबिया (22) पत्नी मुमताज व उसकी सात माह की पुत्री ऱाजिया के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। कुसुम्ही गांव के पास पहुंच कर ट्रक को ओवरटेक कर रहा था कि ट्रक ने बाइक में साइड से टक्कर मार दी। सीएचसी चेचरी में चिकित्सक ने राबिया (22) और उसकी पुत्री राजिया (7) को मृत मृत घोषित कर दिया। हलिया : थाना क्षेत्र के भटवारी गांव निवासी अवधेश कुमार मौर्य किसी मुकदमें की तारीख देखने के लिए अपने चाचा रामचंद्र मौर्य के साथ सोमवार को मिर्जापुर आया था। मुकदमा देखने के बाद अवधेश ने अपने चाचा रामचंद्र को प्राइवेट वाहन से घर भेज दिया और स्वयं गैपुरा स्थित अपने ससुराल अतरैला गांव चला गया। जहां देर शाम घर वापस लौटते समय लालगंज विजयपुर मार्ग स्थित रानी बारी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जेब में रखे कागजातों पर युवक की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed