{"_id":"678d4df203a8a84cd2047974","slug":"four-devotees-traveling-in-auto-injured-in-church-with-scorpio-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-128590-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जेई, ठेकेदार और ग्रामीणों के बयान दर्ज किएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जेई, ठेकेदार और ग्रामीणों के बयान दर्ज किएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जमालपुर। क्षेत्र के करजी गांव में गरई नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने के तीसरे दिन रविवार को पीडब्ल्यूडी की दो सदस्यीय कमेटी जांच करने पहुंची।
टीम के सदस्यों टूटी शटरिंग और स्लैब का निरीक्षण करने के साथ ठेकेदार, जेई और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इस दौरान कई खामियां नजर आईं, जिन्हें कमेटी के सदस्यों ने अपनी डायरी में दर्ज किया।
बृहस्पितवार की रात निर्माणाधीन पुल की ढलाई के दौरान शटरिंग समेत स्लैब टूटकर नदी में गिर गया था, जिसमें दो श्रमिक घायल हो गए थे।
जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। जांच कमेटी को तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन
रविवार को कमेटी के एससी वाराणसी प्रवीण कुमार और एक्सईएन भदोही जैनूराम जांच करने मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने स्लैब की मोटाई नपवाई और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
जहां तीसरा स्लैब गिरा था वहां लोहे कि पानी की गहराई की भी नाप कराई। गाम प्रधान मनोज यादव ने बताया कि घटना के दौरान नदी में पानी का स्तर नहीं बढ़ा था।
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।